लखनऊ। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में केंद्रीयत सेवा के तहत
कुलसचिव के 50. प्रतिशत पद उप कुलसचिव की पदोन्नति के माध्यम से भरे
जाएंगे। इसी प्रकार उप कुल सचिव के 50 प्रतिशत पद कार्यालय अधीक्षक एवं
कार्यालय अधीक्षक (लेखा) की पदोन्नति से भरे जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा
नियमावली 1975 में संशोधन को मंजूरी दी गई। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
ने बताया कि प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में वर्तमान में कुलसचिव, उप
कुलसचिव एवं सहायक कुलसचिव के 140 पदों में से 75 पद भरे हैं और 65 पद
रिक्त हैं।
Home /
राज्य विश्वविद्यालयों में कुल सचिव के 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे,संशोधन को मंजूरी
3 सित॰ 2021
राज्य विश्वविद्यालयों में कुल सचिव के 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे,संशोधन को मंजूरी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें